Xiaomi Power Bank को लेकर एक नई और बड़ी खबर सामने आई है। Xiaomi ने अपना UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W अब कई ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक खास उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो भारी-भरकम पावर बैंक से परेशान हैं और चाहते हैं कि उनका फोन चार्ज भी हो जाए और जेब में ज्यादा जगह भी न घिरे। Xiaomi का यह नया पावर बैंक काफी पतला है और सीधे फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से चिपक जाता है।
आज के समय में जब स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, ऐसे में Xiaomi Power Bank एक आसान और काम का ऑप्शन बनकर सामने आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, ताकि यूजर चलते-फिरते भी आराम से फोन चार्ज कर सकें।
Xiaomi Power Bank का डिज़ाइन और लुक
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W की सबसे बड़ी खासियत इसका अल्ट्रा स्लिम डिजाइन है। इसकी मोटाई सिर्फ 6mm है और वजन केवल 98 ग्राम है। यानी जब यह फोन के पीछे लगा होता है, तब भी फोन ज्यादा भारी महसूस नहीं होता। जेब में रखने पर भी यह आसानी से फिट हो जाता है। यह पावर बैंक तीन कलर ऑप्शन में आता है – Graphite Black, Glacier Silver और Radiant Orange। कलर ऑप्शन काफी सिंपल और प्रीमियम लुक देते हैं, जो युवा यूजर्स को खासा पसंद आ सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Xiaomi ultrathin magnetic Power Bank में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देती है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 3000mAh (5V पर) बताई गई है। यह पावर बैंक 15W तक की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। iPhone यूजर्स के लिए इसमें 7.5W वायरलेस आउटपुट मिलता है। अगर आप वायर से चार्ज करना चाहते हैं तो इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि आप एक ही समय पर दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं, एक वायरलेस और दूसरा वायर के जरिए।
किन फोन्स के साथ चलेगा
Xiaomi Power Bank को कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यह Xiaomi 12 सीरीज और उसके बाद आने वाले सभी नए मॉडल्स के साथ कम्पैटिबल है, जिनमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra भी शामिल हैं। Apple के iPhone 12 से लेकर लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज तक यह पावर बैंक सपोर्ट करता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 Ultra से Galaxy S25 Ultra और Google Pixel 9 व Pixel 10 सीरीज के फोन, जिनमें Pro और Fold मॉडल भी शामिल हैं, उनके साथ भी यह पावर बैंक काम करता है। यानी अलग-अलग ब्रांड के यूजर्स के लिए यह एक ही पावर बैंक काफी है।
सेफ्टी और हीट कंट्रोल
Xiaomi ने सेफ्टी पर भी पूरा ध्यान दिया है। इस Xiaomi Power Bank में 4369 स्क्वायर मिलीमीटर की ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन शीट दी गई है, जिससे चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म होने की समस्या कम हो जाती है। इसके साथ ही डुअल NTC टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो लगातार तापमान पर नजर रखता है। सेफ्टी के लिए इसमें ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्ज और फॉरेन ऑब्जेक्ट डिटेक्शन जैसे कई प्रोटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं। इससे फोन और पावर बैंक दोनों सुरक्षित रहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Power Bank फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत AUD 69.50 रखी गई है, सिंगापुर में यह SGD 69.90 में मिल रहा है और जापान में इसकी कीमत JPY 5,980 है। भारतीय कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में यह भारत में भी लॉन्च हो सकता है।
किन के लिए सही है
अगर आप एक हल्का, पतला और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक ढूंढ रहे हैं, तो Xiaomi Power Bank आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर iPhone और प्रीमियम Android फोन यूजर्स के लिए यह काफी काम का साबित हो सकता है।
Xiaomi Power Bank Specifications
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| प्रोडक्ट नाम | Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W |
| बैटरी कैपेसिटी | 5000mAh (3000mAh रेटेड) |
| मोटाई | 6mm |
| वजन | 98 ग्राम |
| वायरलेस चार्जिंग | 15W (iPhone के लिए 7.5W) |
| वायर्ड चार्जिंग | 22.5W USB Type-C |
| कम्पैटिबिलिटी | Xiaomi 12+ , iPhone 12–17, Galaxy S23–S25 Ultra, Pixel 9–10 |
| सेफ्टी फीचर्स | ओवरचार्ज, ओवरवोल्टेज, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन |
| कलर ऑप्शन | Graphite Black, Glacier Silver, Radiant Orange |



