Home » Smartphones » MOTOROLA » कम बजट में इतना पावरफुल फोन? Moto G67 Power 5G ने सबको किया हैरान

कम बजट में इतना पावरफुल फोन? Moto G67 Power 5G ने सबको किया हैरान

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में हर महीने नए फोन आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो लॉन्च होते ही चर्चा में आ जाते हैं। Motorola ने अपना नया फोन Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है, और ये फोन खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो चाहते हैं – दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, स्टाइलिश लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 7,000mAh का सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो आज के समय में किसी भी बड़े ब्रांड के फोन से ज्यादा पावरफुल है।

इस फोन की कीमत ऐसी रखी गई है कि आम यूज़र भी इसे आसानी से खरीद सके। सिर्फ ₹15,999 में मिलने वाला यह फोन पावर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो इस प्राइस रेंज में मिलना मुश्किल है। Motorola ने इसे तीन खास रंगों में लॉन्च किया है – Pantone Parachute Purple, Blue Curacao और Cilantro, जो इसे बाकी फोन से अलग और प्रीमियम बनाते हैं।

7,000mAh का पावरहाउस

Moto G67 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh बैटरी। Motorla का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज होने पर:

  • 130 घंटे तक गाना सुनने,
  • 33 घंटे तक वीडियो देखने,
  • 28 घंटे तक इंटरनेट चलाने,
  • और 49 घंटे तक कॉलिंग करने में सक्षम है।

इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन हैंड में भारी या मोटा नहीं लगता। वजन सिर्फ 210 ग्राम और मोटाई लगभग 8.6mm है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Snapdragon 7s Gen 2 के साथ स्मूद एक्सपीरियंस

फोन में दिया गया Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका मतलब ये है कि ये फोन कम बैटरी खर्च करता है और ज्यादा तेज काम करता है। साथ में 8GB RAM और 24GB तक RAM Boost फीचर दिया गया है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप स्विचिंग में बिल्कुल स्मूद चलता है।

ये भी पढ़ें:  ₹35,000 से कम में धमाका! Vivo T5 Pro देगा iPhone जैसी फील?

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB और 256GB तक की इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन मिलता है। जरूरत पड़ने पर माइक्रो SD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है।

बड़ा डिस्प्ले

Moto G67 Power 5G में 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080×2400) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी खासियत है:

  • 120Hz रिफ्रेश रेट – स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद
  • HDR10+ सपोर्ट – वीडियो और गेम ज्यादा रंगीन और रियल लगे
  • Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन – स्क्रीन मजबूत और खरोंच से सुरक्षित
  • 20:9 आस्पेक्ट रेशियो – फिल्में और वेब सीरीज देखने का मज़ा बढ़ जाता है।

50MP का Sony सेंसर

इस फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है:

  • 50MP Sony LYT-600 मुख्य कैमरा – फोटो और वीडियो काफी क्लियर आते हैं, खासकर रात में।
  • 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा – ग्रुप फोटो, ट्रैवल और नेचर शॉट्स के लिए परफेक्ट।
  • Two-in-One Flicker कैमरा सेंसर – फोटो में फ्लिकर और लाइट लाइन की समस्या कम करता है।

सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो HDR मोड के साथ आता है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps तक की जा सकती है। साथ ही Dual Capture, Slow Motion, Timelapse और Audio Zoom जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Vegan Leather Finish और Military Grade Protection

फोन के पीछे Vegan Leather फिनिश दी गई है जो इसे हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और आरामदायक बनाती है। साथ ही यह डिवाइस MIL-810H Military Grade Drop Protection के साथ आता है यानी गिरने या झटके से भी जल्दी खराब नहीं होता।

ये भी पढ़ें:  Redmi A7 Pro भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी के साथ बना सबसे दमदार बजट फोन

IP64 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित है। यानी सामान्य बारिश या हाथ गीला होने पर भी आपको फोन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Dolby Atmos और तेज 5G स्पीड

फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। यानी म्यूजिक सुनना, गेम खेलना या मूवी देखना – हर जगह साउंड क्वालिटी शानदार रहती है।

कनेक्टिविटी में शामिल हैं:
5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, Galileo और NFC। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Moto G67 Power 5G Specifications

फीचरडिटेल्स
डिस्प्ले6.7-inch Full HD+ LCD, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 2 (4nm)
रैम8GB (24GB तक RAM Boost)
स्टोरेज128GB / 256GB
रियर कैमरा50MP + 8MP + Flicker Sensor
फ्रंट कैमरा32MP
बैटरी7,000mAh, 30W फास्ट चार्ज
OSAndroid 15 (Hello UX)
वजन210g
अन्यDolby Atmos, 5G, IP64, Vegan Leather
Manorama Pandey

Leave a Comment