Home » Other Tech News » Huawei FreeBuds Pro 5 लॉन्च, दमदार ANC और प्रीमियम डिजाइन के साथ

Huawei FreeBuds Pro 5 लॉन्च, दमदार ANC और प्रीमियम डिजाइन के साथ

Huawei ने अपने प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स Huawei FreeBuds Pro 5 को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के FreeBuds Pro सीरीज का नया और अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बेहतर साउंड क्वालिटी, ज्यादा दमदार नॉइज़ कैंसलेशन और नया प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। Huawei ने इस बार खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखा है जो म्यूजिक के साथ-साथ कॉलिंग में भी क्लियर साउंड चाहते हैं।

Huawei FreeBuds Pro 5 का प्रीमियम डिजाइन

Huawei FreeBuds Pro 5 को देखते ही इसका प्रीमियम लुक साफ नजर आता है। इसमें ओवल शेप का चार्जिंग केस दिया गया है, जो देखने में काफी अलग और स्टाइलिश लगता है। ईयरबड्स पर स्टार-रिंग डायमंड-कट डिजाइन दिया गया है, जो इसे महंगे प्रोडक्ट जैसा फील देता है। ईयरबड के स्टेम पर हल्का गोल्डन रिंग भी है, जिस पर HUAWEI SOUND की ब्रांडिंग की गई है।

ईयरबड्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स दी गई हैं, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी कानों में परेशानी नहीं होती। हर ईयरबड का वजन करीब 5.5 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस का वजन 43 ग्राम बताया गया है। यह हल्के होने के साथ-साथ पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Huawei FreeBuds Pro 5 Snowy White, Frost Silver, Azure Sky और Earth Gold जैसे प्रीमियम रंगों में उपलब्ध है।

दमदार ऑडियो

Huawei FreeBuds Pro 5 की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्यूल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम है। इसमें एक अल्ट्रा-लीनियर ड्यूल-मैग्नेटिक बेस यूनिट और एक माइक्रो-प्लानर ट्वीटर दिया गया है। यह सेटअप गहरे बेस और साफ हाई-फ्रिक्वेंसी साउंड के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, बेस ड्राइवर 10Hz तक जाता है, जिससे लो-साउंड काफी गहरी सुनाई देती है। वहीं ट्वीटर 48kHz तक की फ्रिक्वेंसी सपोर्ट करता है, जिससे म्यूजिक और वोकल्स ज्यादा क्लियर लगते हैं।

ये भी पढ़ें:  ₹3000 से कम में आया ऐसा ईयरबड्स! Realme Buds T500 Pro में 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC ने मचाई हलचल

नया ANC सिस्टम

Huawei ने इस बार नॉइज़ कैंसलेशन पर खास काम किया है। FreeBuds Pro 5 में ड्यूल-यूनिट और ड्यूल-चैनल एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन दिया गया है। यह सिस्टम आसपास की आवाज को पहचानकर उसके उलट साउंड वेव्स भेजता है, जिससे बाहर का शोर काफी हद तक खत्म हो जाता है। Huawei का दावा है कि यह नया ANC सिस्टम पुराने मॉडल के मुकाबले तीन गुना बेहतर काम करता है।

कॉलिंग और चिपसेट

इन ईयरबड्स में Huawei का Kirin A3 चिपसेट दिया गया है, जो नॉइज़ कंट्रोल और साउंड प्रोसेसिंग को संभालता है। कंपनी का कहना है कि कॉल के दौरान आवाज 100dB तक के शोर में भी साफ सुनाई देती है। इसके अलावा 10 मीटर प्रति सेकेंड की तेज हवा में भी कॉल क्वालिटी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। जिन यूजर्स को पूरी तरह से बाहर की आवाज बंद नहीं करनी होती, उनके लिए Alert Mode भी दिया गया है, जिससे जरूरी आवाजें अंदर तक पहुंच सकती हैं।

कोडेक और कनेक्टिविटी

Huawei FreeBuds Pro 5 एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है, इसलिए इसमें हाई-क्वालिटी ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है। यह AAC, SBC, LDAC और L2HC जैसे कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही Huawei की NearLink टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे सही डिवाइस के साथ लॉसलेस ऑडियो 4.6Mbps तक की स्पीड पर ट्रांसफर किया जा सकता है। यह फीचर म्यूजिक लवर्स के लिए काफी खास माना जा रहा है।

बैटरी और मजबूती

बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 60mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 537mAh की बैटरी मिलती है। Huawei के मुताबिक, बिना ANC के ये ईयरबड्स करीब 9 घंटे तक चल सकते हैं। अगर ANC ऑन रहता है तो बैटरी लाइफ लगभग 6 घंटे की हो जाती है। चार्जिंग केस के साथ कुल इस्तेमाल का समय और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा Huawei FreeBuds Pro 5 को IP67 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित हैं। इस वजह से इन्हें हल्की बारिश या वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सफर में फोन बंद नहीं होगा! ये Top 5 Power Bank 20000mAh मिनटों में देंगे फुल चार्ज

कीमत और उपलब्धता

Huawei FreeBuds Pro 5 की कीमत यूरोप में €199 और UK में £180 रखी गई है। कंपनी की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदने पर सीमित समय के लिए €30 या £30 की छूट भी दी जा रही है। यह ईयरबड्स प्रीमियम सेगमेंट में सीधे तौर पर दूसरे बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते हैं।

Huawei FreeBuds Pro 5 Specifications

फीचरडिटेल
प्रोडक्ट नामHuawei FreeBuds Pro 5
डिजाइनओवल केस, डायमंड-कट स्टार-रिंग
वजन5.5g प्रति ईयरबड, 43g केस
ड्राइवरड्यूल-ड्राइवर सिस्टम
फ्रिक्वेंसी रेंज10Hz – 48kHz
ANCड्यूल-यूनिट, ड्यूल-चैनल
चिपसेटKirin A3
कोडेकAAC, SBC, LDAC, L2HC
NearLink4.6Mbps लॉसलेस
बैटरी60mAh ईयरबड, 537mAh केस
बैटरी लाइफ9 घंटे बिना ANC, 6 घंटे ANC के साथ
रेटिंगIP67
कलर ऑप्शनSnowy White, Frost Silver, Azure Sky, Earth Gold
कीमत€199 / £180
Neeraj Upadhyay

Leave a Comment