Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। लंबे समय बाद Redmi की Note सीरीज में यह नया फोन आया है, जिसे कंपनी ने साल 2024 में आए Redmi Note 14 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया है। इस बार कंपनी ने डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों पर खास ध्यान दिया है। Xiaomi Redmi Note 15 5G को मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है, जो अच्छी कैमरा क्वालिटी, दमदार डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Redmi Note 15 5G दमदार परफॉर्मेंस
Xiaomi Redmi Note 15 5G में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो 4nm तकनीक पर बना है और 2.4GHz तक की स्पीड पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर पिछली जेनरेशन की तुलना में ज्यादा बेहतर है और इसमें CPU परफॉर्मेंस करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ी है, जबकि GPU परफॉर्मेंस में भी लगभग 10 प्रतिशत का सुधार किया गया है। रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और हल्की गेमिंग के लिए यह फोन आसानी से स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
Curved AMOLED डिस्प्ले
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी और कर्व्ड डिस्प्ले है। Xiaomi Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल है। यह एक Curved AMOLED पैनल है, जो देखने में प्रीमियम लगता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है। इसके साथ Hydro Touch 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी फोन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले TUV ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
108MP कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Xiaomi Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों ज्यादा स्टेबल मिलते हैं। इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। कैमरा में मल्टीफोकल पोर्ट्रेट और डायनामिक शॉट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो तस्वीरों को और बेहतर बनाते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अच्छा रिजल्ट देता है।
बैटरी और चार्जिंग
आजकल जहां कई कंपनियां बहुत बड़ी बैटरी वाले फोन ला रही हैं, वहीं Xiaomi Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी हेल्थ 5 साल तक बनी रहेगी, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी बात है।
सॉफ्टवेयर और डिजाइन
यह स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 48 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी। फोन की मोटाई सिर्फ 7.35mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में काफी स्लिम और हल्का महसूस होता है। साथ ही इसमें IP66 रेटिंग दी गई है, जिससे हल्की पानी की छींटों और धूल से फोन सुरक्षित रहता है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Redmi Note 15 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इस फोन की बिक्री 9 जनवरी से Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
Xiaomi Redmi Note 15 5G Specifications
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच Curved AMOLED, FHD+, 120Hz |
| प्रोसेसर | Snapdragon 6 Gen 3 |
| रियर कैमरा | 108MP OIS डुअल कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| बैटरी | 5520mAh |
| चार्जिंग | 45W फास्ट चार्जिंग |
| सॉफ्टवेयर | Xiaomi HyperOS 2 |
| मोटाई | 7.35mm |
| रेटिंग | IP66 |
| कीमत | ₹22,999 से शुरू |



