Home » Smartphones » REDMI » Redmi A7 जल्द होगा लॉन्च, NBTC सर्टिफिकेशन से खुलासा

Redmi A7 जल्द होगा लॉन्च, NBTC सर्टिफिकेशन से खुलासा

Redmi A7 को लेकर नई जानकारी सामने आई है और माना जा रहा है कि यह फोन बहुत जल्द बाजार में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस फ़ोन को थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे इसके लॉन्च की तैयारी साफ नजर आती है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आएगा और उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी चाहते हैं। Redmi A7 के साथ ही Redmi A7 Pro के भी एक साथ लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Redmi A7 सर्टिफिकेशन संकेत

Redmi A7 को NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर 26020RNB4A के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन के नाम की पुष्टि हो जाती है। साथ ही यह भी सामने आया है कि फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब साफ है कि इस फ़ोन में 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा। NBTC लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि इस फोन का निर्माण चीन में किया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्ट में ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं दिए गए हैं, लेकिन आमतौर पर ऐसे संकेत लॉन्च के काफी करीब होने पर ही सामने आते हैं।

Redmi A7 Pro

Redmi A7 की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि कुछ दिन पहले Redmi A7 Pro को UAE की TDRA वेबसाइट समेत FCC, NBTC और इंडोनेशिया की SDPPI वेबसाइट पर देखा गया था। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही A7 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi A7 और Redmi A7 Pro को एक साथ पेश किया जा सकता है, ताकि बजट और थोड़े प्रीमियम यूजर्स दोनों को एक साथ टारगेट किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  Motorola Edge 50 Pro 5G हुआ सस्ता, 35,999 वाला फोन अब 24,568 में

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi A7 में 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में इतना बड़ा और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फोन को युवाओं और वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकता है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन सिंपल और प्रैक्टिकल हो सकता है, जैसा कि Redmi के एंट्री लेवल फोन में देखने को मिलता है।

परफॉर्मेंस डिटेल

Redmi A7 में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की ऐप्स के लिए ठीक माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 4GB रैम दी जा सकती है और स्टोरेज के लिए 128GB तक का ऑप्शन मिल सकता है। इस वजह से यह फोन स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में यह फ़ोन काफी मजबूत नजर आता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन से ज्यादा चलने की उम्मीद देती है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W सपोर्ट मिल सकता है, जो इस सेगमेंट में आम बात है। यह फोन उन यूजर्स के लिए सही रहेगा जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं।

Poco से कनेक्शन

कहा जा रहा है कि यह फ़ोन, Poco C81 Pro जैसा ही स्मार्टफोन हो सकता है। Poco C81 Pro को भी हाल ही में NBTC वेबसाइट पर देखा गया था। दोनों फोन के मॉडल नंबर और सर्टिफिकेशन टाइमलाइन को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि Redmi A7, Poco C81 Pro का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस फ़ोन में वही फीचर्स और हार्डवेयर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:  Oppo Find X8 Pro पर 15,000 का बड़ा डिस्काउंट, अब फ्लैगशिप फोन सस्ते में

लॉन्च की उम्मीद

Redmi A7 के NBTC सर्टिफिकेशन के बाद यह माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर सकती है। बजट सेगमेंट में Redmi पहले से ही काफी मजबूत पकड़ रखता है और यह फ़ोन उसी रणनीति को आगे बढ़ा सकता है। अगर यह फोन सही कीमत पर लॉन्च होता है, तो यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी हलचल पैदा कर सकता है।

Redmi A7 Specifications (Expected)

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.9-इंच LCD
रेजोल्यूशनHD+
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरUnisoc T7250
रैम4GB
स्टोरेज128GB तक
नेटवर्क4G LTE
बैटरी6,000mAh
चार्जिंग15W
मैन्युफैक्चरिंगचीन
Neeraj Upadhyay

Leave a Comment