Home » Other Tech News » Nothing Headphone (a) की एंट्री तय, IMDA लिस्टिंग से लॉन्च कंफर्म

Nothing Headphone (a) की एंट्री तय, IMDA लिस्टिंग से लॉन्च कंफर्म

Nothing Headphone (a) को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है और इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी बहुत जल्द अपने नए वायरलेस हेडफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। Nothing पहले ही अपने यूनिक डिजाइन और अलग पहचान के लिए जानी जाती है। अब Headphone (a) के जरिए कंपनी उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो Nothing का स्टाइल तो चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत नहीं देना चाहते।

हाल ही में इस हैडफ़ोन को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके नाम और मॉडल नंबर की पुष्टि हो गई है। ऐसे लिस्टिंग आमतौर पर लॉन्च से ठीक पहले सामने आती हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

Nothing Headphone (a) IMDA लिस्टिंग पर

रिपोर्ट के अनुसार Nothing Headphone (a) को IMDA डेटाबेस में मॉडल नंबर B186 के साथ लिस्ट किया गया है। IMDA सिंगापुर की एक सरकारी एजेंसी है जो नए इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सर्टिफाई करती है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि Nothing Headphone (a) एक वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन होगा और इसका ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है।

हालांकि इस सर्टिफिकेशन में हेडफोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसका नाम ऑफिशियल होने की पुष्टि जरूर हो गई है। इससे पहले कई बार देखा गया है कि IMDA लिस्टिंग के कुछ ही हफ्तों में प्रोडक्ट लॉन्च हो जाता है।

लॉन्च टाइमलाइन

Nothing ने फिलहाल Nothing Headphone (a) को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी 5 मार्च को एक बड़ा लॉन्च इवेंट करने वाली है। इस इवेंट में Nothing Phone 4a सीरीज को पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट में Nothing Headphone (a) से भी पर्दा उठ सकता है। इसके अलावा, पुराने लीक में दावा किया गया था कि Nothing Headphone (a) को यूरोप और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में 12 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में मार्च का पहला या दूसरा हफ्ता इस हेडफोन के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Boat Hive Dashcam F1 ने मचाया धमाल, 4K रिकॉर्डिंग के साथ कार सेफ्टी हुई और मजबूत

डिजाइन और रंग

Nothing Headphone (a) को लेकर डिजाइन की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह Nothing Headphone 1 का सस्ता वर्जन हो सकता है। ऐसे में डिजाइन लैंग्वेज कुछ हद तक Nothing Headphone 1 जैसी ही हो सकती है, लेकिन कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। रंगों की बात करें तो लीक के मुताबिक Nothing Headphone (a) को ब्लैक, पिंक, व्हाइट और येलो जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Nothing के प्रोडक्ट्स आमतौर पर यूथ को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं और ये रंग भी उसी ओर इशारा करते हैं।

संभावित कीमत

इस हैडफ़ोन की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में इसकी कीमत EUR 159 रखी जा सकती है, जो भारतीय रुपये में करीब 17,300 रुपये होती है। वहीं यूके में इसकी कीमत GBP 149 यानी लगभग 18,700 रुपये हो सकती है। तुलना करें तो Nothing Headphone 1 को यूरोप में EUR 299 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। भारत में इसकी कीमत 21,990 रुपये रखी गई थी। ऐसे में Nothing Headphone (a) को साफ तौर पर एक किफायती विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Headphone 1 से तुलना

Nothing Headphone 1 को कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया था। इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर्स, 42dB तक का ANC सपोर्ट और दमदार बैटरी दी गई थी। यह हेडफोन Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है और AAC, SBC और LDAC जैसे ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है। Nothing Headphone 1 में 1,040mAh की बैटरी दी गई है, जो बिना ANC के AAC ऑडियो पर करीब 80 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करती है। उम्मीद की जा रही है कि Nothing Headphone (a) में कुछ फीचर्स कम हो सकते हैं, ताकि इसकी कीमत कम रखी जा सके।

ये भी पढ़ें:  HP Deskjet Printer सीरीज आई सामने, स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

यूजर्स की उम्मीद

यह Headphone उन लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो प्रीमियम ब्रांड का हेडफोन कम बजट में खरीदना चाहते हैं। IMDA लिस्टिंग के बाद यह साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। अगर Nothing इसकी कीमत और फीचर्स का सही बैलेंस रखता है, तो यह हेडफोन मार्केट में अच्छी पकड़ बना सकता है।

Nothing Headphone (a) Specifications

FeatureDetails
Product NameNothing Headphone (a)
Model NumberB186
TypeWireless Bluetooth Headphones
CertificationIMDA (Singapore)
Launch EventExpected around March 5
Global LaunchExpected March 2026
Expected ColorsBlack, Pink, White, Yellow
Price (Europe)EUR 159 (approx Rs 17,300)
Price (UK)GBP 149 (approx Rs 18,700)
Neeraj Upadhyay

Leave a Comment