Home » Smartphones » GOOGLE » Google Pixel 10a भारत में अगले हफ्ते लॉन्च? कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Google Pixel 10a भारत में अगले हफ्ते लॉन्च? कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Google जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च करने जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 18 फरवरी को इस फोन का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। उसी दिन से प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है, जबकि बिक्री मार्च की शुरुआत में हो सकती है। Pixel A-series हमेशा उन यूजर्स के लिए रही है जो साफ Android अनुभव, दमदार कैमरा और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं, लेकिन बहुत महंगा फोन नहीं लेना चाहते। Google Pixel 10a भी इसी सोच को आगे बढ़ाता दिख रहा है।

Google Pixel 10a डिजाइन

इस फ़ोन के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यह फोन काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही दिखेगा। लीक रेंडर्स और ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, इसमें फ्लैट फ्रेम और पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार मिलेगा, जो फोन के बैक पैनल के साथ फ्लश रहेगा। अच्छी बात यह है कि इस बार बेज़ल थोड़े पतले नजर आ सकते हैं, जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम लगेगा। कैमरा बार पहले से थोड़ा ऊंचा दिख सकता है, लेकिन कुल मिलाकर डिजाइन जाना-पहचाना ही रहेगा।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Pixel 10a को Berry, Lavender, Fog और Obsidian जैसे रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। Berry कलर थोड़ा ज्यादा चमकदार बताया जा रहा है, जबकि Lavender उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जिन्हें हल्के और सॉफ्ट शेड पसंद हैं। Google की खासियत यह रहती है कि फोन का फ्रेम भी उसी कलर में मिलता है, जिससे पूरा लुक एक जैसा लगता है।

डिस्प्ले अनुभव

Google Pixel 10a में 6.2 से 6.3 इंच के बीच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी और HDR फीचर भी मिलेगा। आज के समय में 120Hz डिस्प्ले मिड-रेंज फोन में आम बात हो गई है, लेकिन Pixel की स्क्रीन ट्यूनिंग और कलर एक्यूरेसी इसे अलग बनाती है। कॉम्पैक्ट साइज पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि आजकल ज्यादातर फोन काफी बड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  कम कीमत में Vivo Y50s 5G हुआ लॉन्च। उन लोगों के लिए, बार-बार चार्ज नहीं करना चाहते

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

लीक्स के अनुसार, Google Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर मिलेगा, जो पहले से Pixel 9a में भी देखने को मिला था। यानी परफॉर्मेंस में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। यह चिप रोजमर्रा के काम, कैमरा प्रोसेसिंग और AI फीचर्स के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। फोन में 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। स्टोरेज UFS 3.1 होगी, जो ठीक-ठाक स्पीड देती है, लेकिन फ्लैगशिप फोन्स में मिलने वाली UFS 4.0 से थोड़ी धीमी है।

कैमरा और बैटरी

कैमरा हमेशा से Pixel फोन की सबसे बड़ी ताकत रहा है। Google Pixel 10a में 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं होगा, लेकिन Google की इमेज प्रोसेसिंग फोटो क्वालिटी को काफी बेहतर बना देती है। लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में यह फोन अच्छा परफॉर्म कर सकता है। बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में करीब 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और USB-C सपोर्ट होगा। आज के समय में 7,000mAh बैटरी वाले फोन आ रहे हैं, ऐसे में यह बैटरी कुछ लोगों को कम लग सकती है, लेकिन Google का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन बैकअप को बेहतर बना सकता है।

सॉफ्टवेयर और AI

Google Pixel 10a Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है। Pixel फोन्स की पहचान ही उनका क्लीन और स्मूद Android अनुभव है। इसमें Call Screen, लाइव ट्रांसक्रिप्शन, स्पैम कॉल फिल्टर और Google की दमदार फोटो प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कुछ एडवांस AI फीचर्स जो फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज में मिलेंगे, वे इसमें नहीं दिए जा सकते। फिर भी, लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट और सिक्योरिटी फीचर्स Pixel 10a को खास बनाते हैं।

संभावित कीमत

Google Pixel 10a की कीमत को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। Pixel 9a भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यूरोप से आई शुरुआती लीक में Pixel 10a की कीमत करीब 549 यूरो बताई जा रही है। कुछ रिटेल लिस्टिंग में यह कीमत ज्यादा भी दिखी है, लेकिन माना जा रहा है कि टैक्स शामिल होने की वजह से ऐसा है। भारत में यह फोन Flipkart और Google Store पर उपलब्ध होगा। अगर Google इसे 40,000 से 55,000 रुपये की रेंज में लॉन्च करता है, तो यह अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है। हालांकि, अगर कीमत ज्यादा बढ़ी तो OnePlus, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स से मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  कम बजट में 108MP कैमरा फोन, जानें Redmi Note 15 5G में है कितना दम

Pixel 9a से तुलना

अगर Pixel 10a में ज्यादा हार्डवेयर बदलाव नहीं होते हैं, तो Pixel 9a अभी भी एक अच्छा ऑप्शन बना रह सकता है। फिलहाल Pixel 9a की कीमत ऑफर्स के साथ 37,000 रुपये के आसपास आ जाती है। ऐसे में नए फोन की कीमत और छोटे-मोटे सॉफ्टवेयर सुधार ही तय करेंगे कि यूजर्स किसे चुनते हैं।

Google Pixel 10a Specifications

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.2–6.3 इंच OLED, 120Hz
प्रोसेसरGoogle Tensor G4
RAM8GB
स्टोरेज128GB / 256GB UFS 3.1
रियर कैमरा48MP मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5,100mAh
चार्जिंगवायरलेस चार्जिंग, USB-C
सॉफ्टवेयरAndroid 16
कनेक्टिविटी5G, Dual SIM
स्टेटसUpcoming
Neeraj Upadhyay

Leave a Comment