आजकल का TWS (True Wireless Stereo) मार्केट बहुत तेज़ी से बदल रहा है। हर महीने नई-नई कंपनियां सस्ते से सस्ते ईयरबड्स लॉन्च कर रही हैं। खासकर 1000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में तो हर ब्रांड कोशिश करता है कि ग्राहक को सस्ते में ज्यादा फीचर दे। लेकिन ऐसे माहौल में भी कुछ ईयरबड्स ऐसे हैं जो पुराने होने के बावजूद अब भी लोगों के बीच डिमांड में हैं। Boat Airdopes 141 यानी boat earbuds 141 ऐसा ही एक मॉडल है।
यह ईयरबड्स पहली बार 3 साल पहले लॉन्च हुआ था, और तब से अब तक इसके कई सारे नए कॉम्पिटीटर मार्केट में आ चुके हैं। लेकिन Boat Airdopes 141 आज भी ऑनलाइन सेल में टॉप सर्च किया जाता है और कई बार तो यह 799 रुपये तक मिल जाता है। सवाल यह है कि क्या इतने साल बाद भी ये ईयरबड्स खरीदने लायक हैं? चलिए जानते हैं।
Boat Earbuds 141 का असली आकर्षण
सबसे बड़ी खासियत Boat Airdopes 141 का साउंड है। यह ईयरबड्स बजट प्राइस में भी बेहद तेज़ और क्रंची आवाज़ देता है। अगर आपको रॉक, ग्रंज या मेटल जैसी भारी म्यूजिक सुनना पसंद है तो यह ईयरबड्स आपको निराश नहीं करेगा। हालांकि, अगर आप ज्यादा सौम्य म्यूजिक या मूवी देखने के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे तो इसकी आवाज़ थोड़ी खुरदरी लग सकती है।
8mm ड्राइवर्स के साथ यह ईयरबड्स वॉल्यूम के मामले में भी बहुत दमदार है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि फुल वॉल्यूम पर इसकी आवाज़ कानों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए 80–85% से ज्यादा वॉल्यूम पर सुनना सही नहीं होगा।
Earbuds 141 की बैटरी लाइफ
आजकल के नए ईयरबड्स 40 से 50 घंटे तक बैकअप देने का दावा करते हैं। वहीं Boat Airdopes 141 बैटरी के मामले में कमजोर पड़ जाता है। कंपनी ने भले ही 38 घंटे का दावा किया हो, लेकिन रियल यूज़ में आपको 25 से 30 घंटे का ही बैकअप मिलेगा।
फिर भी इसमें एक अच्छी चीज़ है “फास्ट चार्जिंग”। सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर यह करीब 70 मिनट तक चल जाता है। यानी अगर आप जल्दी में हैं और बाहर जाना है तो यह फीचर काफी काम आता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Boat Earbuds 141 का डिजाइन आज भी लोगों को पसंद आता है। इसका केस वर्टिकल स्टाइल में है, जो आसानी से पॉकेट में फिट हो जाता है। केस खोलते ही ईयरबड्स ऑटोमैटिक कनेक्ट हो जाते हैं। हालांकि इसका हिंग (hinge) थोड़ा ढीला है, जिससे कई बार यह अपने आप खुल सकता है।
- Playback- Enjoy an extended break on weekends with your favourite episodes on stream, virtue of a playback time of up to…
- Low Latency- Our BEAST mode makes Airdopes 141 a partner in entertainment with real-time audio and low latency experienc…
- Clear Voice Calls- It dons built-in mic on each earbud along with our ENx Environmental Noise Cancellation tech that ens…
ईयरबड्स का स्टेम शार्प कटिंग वाला है जो हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है। वजन भी हल्का है और लंबे समय तक पहनने में दिक्कत नहीं होती। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके केस में बैटरी इंडिकेटर लाइट दी गई है, जिससे आप तुरंत जान सकते हैं कि चार्ज कितना बचा है।
कॉलिंग और माइक्रोफोन
अगर आप Boat Earbuds 141 को सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए लेना चाहते हैं तो यह सही है। लेकिन कॉलिंग के लिए यह उतना अच्छा नहीं है। इसमें सिर्फ दो माइक हैं और कॉल क्वालिटी काफी मफ्ल्ड यानी दबा हुआ सा सुनाई देता है। शांत जगह पर कॉलिंग ठीक-ठाक हो जाती है, लेकिन अगर आप भीड़ या शोर वाली जगह पर हैं तो आवाज साफ नहीं आती।
गेमिंग और लेटेंसी
गेमिंग करने वालों के लिए Boat Airdopes 141 सही चॉइस नहीं है। इसमें BEAST Mode तो दिया गया है, लेकिन फिर भी लेटेंसी करीब 80ms तक रहती है। यानी पबजी, BGMI या फ्री फायर जैसे मल्टीप्लेयर गेम्स में गोली चलाने और आवाज सुनने में फर्क रहेगा।
सिंगल प्लेयर गेम्स के लिए यह ठीक-ठाक काम कर सकता है। लेकिन अगर आप प्रो गेमिंग करना चाहते हैं तो यह ईयरबड्स आपके काम के नहीं हैं।
कनेक्टिविटी और कंट्रोल्स
Boat Earbuds 141 में ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है, जो अब पुराना हो चुका है लेकिन फिर भी स्टेबल कनेक्शन देता है। इसमें ड्यूल पेयरिंग का फीचर नहीं है, यानी एक समय पर आप इसे सिर्फ एक ही डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
टच कंट्रोल्स बेसिक हैं। आप म्यूजिक प्ले-पॉज़, कॉल रिसीव या रिजेक्ट, नेक्स्ट/प्रिवियस ट्रैक बदल सकते हैं। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल नहीं है, इसलिए आपको फोन से ही वॉल्यूम एडजस्ट करना पड़ेगा।
असल जिंदगी में कैसा है Boat Airdopes 141
अगर आप रोज़ाना के हिसाब से देखें तो Boat Earbuds 141 का इस्तेमाल करना आसान है। यह म्यूजिक सुनने और छोटे-मोटे वीडियो देखने के लिए ठीक है। लेकिन कॉलिंग, लंबे गेमिंग सेशन या बैटरी बैकअप के मामले में निराश करता है।
फिर भी अगर आपके पास पहले से यह ईयरबड्स है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही उम्मीद और लिमिटेड यूज़ के साथ यह अब भी अच्छा काम करता है।
Boat Earbuds 141 लेना चाहिए या नहीं?
आज मार्केट में Boult, Noise, realme, Redmi जैसे कई ब्रांड्स के ईयरबड्स आ चुके हैं। इनमें ज्यादा बैटरी, बेहतर माइक और लेटेस्ट फीचर दिए जाते हैं। ऐसे में Boat Airdopes 141 थोड़ा पीछे हो जाता है।
लेकिन अगर आपका बजट बहुत कम है और आप 1000 रुपये से नीचे ही खरीदना चाहते हैं, तो Boat Earbuds 141 अब भी एक ऑप्शन है। खासकर जब यह सेल में 799 रुपये में मिल जाए।
Sale में Boat Earbuds 141
Flipkart और Amazon की Festival Sale हर साल की तरह इस बार भी जबरदस्त डिस्काउंट्स लेकर आ रही है। Boat Earbuds 141 अक्सर इस सेल में 799 रुपये तक मिल जाते हैं। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो यही सही समय हो सकता है।
Boat Earbuds 141 अब भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। इनका साउंड और डिजाइन अभी भी अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप ज्यादा बैटरी लाइफ, बेहतर कॉलिंग और गेमिंग चाहते हैं तो नए ईयरबड्स लेना ही समझदारी है।
Boat Earbuds 141 Specifications
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| ब्रांड | Boat |
| मॉडल | Airdopes 141 |
| ड्राइवर्स | 8mm |
| बैटरी बैकअप (ईयरबड्स) | 4–5 घंटे |
| बैटरी बैकअप (कुल) | 38 घंटे (कंपनी का दावा) |
| फास्ट चार्ज | 5 मिनट चार्ज = 70 मिनट प्लेबैक |
| कनेक्टिविटी | Bluetooth 5.1 |
| माइक | 2 माइक, मफल्ड क्वालिटी |
| डिजाइन | वर्टिकल केस, बैटरी इंडिकेटर |
| लैटेंसी | 80ms (BEAST Mode) |
| प्राइस | 799–949 रुपये (सेल पर निर्भर) |



