Home » Smartphones » VIVO » Vivo X300 Ultra में आया DSLR जैसा ज़ूम, Samsung और iPhone की बढ़ी टेंशन

Vivo X300 Ultra में आया DSLR जैसा ज़ूम, Samsung और iPhone की बढ़ी टेंशन

Vivo X300 Ultra को MWC 2026 में शोकेस किया गया है और यह फोन पहली नजर में ही साफ कर देता है कि कंपनी इस बार फोटोग्राफी और वीडियो बनाने वालों को सीधा टारगेट कर रही है। यह Vivo का अगला अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन है, जिसे आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। इवेंट में कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर ने खुद फोन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे इसके कैमरा डिजाइन और नए एक्सेसरीज की झलक मिली। Vivo इस मॉडल को एक “creator-first smartphone” के रूप में पेश कर रहा है।

Vivo X300 Ultra का कैमरा है सबसे बड़ा हथियार

Vivo X300 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 400mm Zeiss टेलीकन्वर्टर है। कंपनी का दावा है कि यह अटैचमेंट 17x ऑप्टिकल ज़ूम देता है, जो अभी तक स्मार्टफोन में बहुत कम देखने को मिला है। इतना ही नहीं, इन-सेंसर क्रॉपिंग के साथ इसका ज़ूम लगभग 800mm या 30x तक जा सकता है, वो भी अच्छी डिटेल के साथ। यही वजह है कि Vivo इसे खास तौर पर कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स और दूर से शूटिंग करने वालों के लिए बता रहा है।

फोन के पीछे बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ड्यूल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 मेन कैमरा होगा, जिसका सेंसर साइज 1/1.12 इंच और फोकल लेंथ 35mm है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसकी फोकल लेंथ 85mm है और इसमें Zeiss APO सर्टिफिकेशन भी होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  Vivo Y21 5G भारत में जल्द एंट्री! कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम जैसे फीचर्स

वीडियो क्रिएटर्स पर फोकस

Vivo X300 Ultra सिर्फ कैमरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ प्रोफेशनल वीडियो एक्सेसरीज भी दिखाई गई हैं। इसमें ग्रिप हैंडल, कूलिंग फैन और एक्सटर्नल लाइट सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पूरा कैमरा रिग फोन से मजबूती से जुड़ता है और लंबे समय तक शूटिंग के लिए डिजाइन किया गया है। शुरुआती हैंड्स-ऑन में बताया गया है कि बहुत ज्यादा ज़ूम पर भी वीडियो स्टेबल रहता है, जो आम स्मार्टफोन में बड़ी समस्या होती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.82 इंच का 2K BOE फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इसमें LTPO टेक्नोलॉजी होगी, जिससे स्क्रीन का रिफ्रेश रेट अपने आप कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट होगा। बेज़ल काफी पतले होंगे, जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम लगेगा। इस बार फोन से फिजिकल एक्शन बटन हटाया गया है, जो पिछले मॉडल में देखा गया था। डिजाइन को ज्यादा साफ और सिंपल रखा गया है।

पावरफुल परफॉर्मेंस

Vivo X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो आने वाले समय का सबसे ताकतवर चिपसेट माना जा रहा है। यह फोन हाई-एंड गेमिंग, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और हेवी मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक चलने में मदद करेगी। चार्जिंग के लिए 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Realme 16 5G जल्द भारत में, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

ग्लोबल लॉन्च की तैयारी

Vivo ने साफ किया है कि X300 Ultra सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी इस साल इसका बड़ा ग्लोबल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Vivo की रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पहले Ultra मॉडल्स ज्यादा तर चीन तक ही सीमित रहते थे। अब साफ है कि Vivo प्रीमियम कैमरा फोन से Samsung और Apple को सीधी टक्कर देना चाहता है।

Vivo X300 Ultra संभावित स्पेसिफिकेशन

फीचरजानकारी
डिस्प्ले6.82 इंच 2K BOE LTPO फ्लैट
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
रियर कैमरा200MP Sony LYT-901 + 200MP Samsung HPB पेरिस्कोप + 50MP अल्ट्रा-वाइड + मल्टीस्पेक्ट्रल
फ्रंट कैमरा50MP ऑटोफोकस
ज़ूम400mm Zeiss टेलीकन्वर्टर, 17x ऑप्टिकल
बैटरीलगभग 7,000mAh
चार्जिंग100W वायर्ड, 40W वायरलेस
खास फीचरप्रो कैमरा एक्सेसरीज, बेहतर स्टेबलाइजेशन
लॉन्च2026, ग्लोबल
Neeraj Upadhyay

Leave a Comment